Advertisement Carousel
Uncategorized

मोटिवेशन और मार्गदर्शन के धनी है रामचन्द्रकैरियर निर्माण में बेहतरीन पथ प्रदर्शक।

रायगढ़ /मचन्द्र शर्मा युवाओं के कैरियर निर्माण और मोटिवेशन देने के लिए जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। आज के इस दौर में जब करीबी लोगों के लिए भी इंसान के पास समय नहीं है वैसे दौर में रामचन्द्र शर्मा नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों से लेकर प्रतियोगी परीक्षा दे रहे युवाओं के लिए आदर्श मार्गदर्शक बनकर युवाओं के दिलों में राज कर रहे हैं। सभी को पता है कि पुलिस की नौकरी के पूर्व से ही रामचन्द्र प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग से युवाओं को कैरियर बनाने में अपनी भूमिका अदा कर रहे थे। यही कारण है कि उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त 100 से अधिक युवा मजिस्ट्रेट, डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर, पुलिस निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, तहसीलदार, प्रोफेसर आदि पदों पर कार्यरत होकर रामचन्द्र शर्मा, अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर रहे है। यह बताने ने भी मुझे गर्व महसूस हो रहा है। कि वे व्यस्त पुलिस की नौकरी जैसे कार्य में रहकर भी मार्गदर्शन युवाओं को दे रहे थे। जिसमें से डीएसपी कौशल किशोर वासनिक, टी-आई उत्तम साहू, टी-आई राकेश मिश्रा, मजिस्ट्रेट-कश्यप आदि सफल होकर कार्यरत है। वर्तमान में वे संस्कार पब्लिक स्कूल एवं विभिन्न स्कूलों में सेमीनार कर बच्चों को कैरियर काउंसिलिंग के लिए मार्गदर्शन देकर मोटिवेट करते हैं। जिसके चलते 100 से अधिक विद्यार्थी डॉक्टर, आईआईटी, सीए, एनडीए, यूपीएससी आदि परीक्षाओं में सफल होकर परचम लहरा रहे हैं। जिसमें चर्चित नाम वैभव जिंदल का है जो आईएएस परीक्षा पास कर विदेश सेवा के लिए चयनित हो चुके हैं। ऐसे मार्गदर्शक और मोटिवेशनल स्पीकर को मेरा प्रणाम है जो नि:शुल्क सेवा देकर बच्चों का जीवन बना रहे हैं। रामचन्द्र शर्मा के जन्म दिवस पर उनको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING