Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ के सफेदपोश कारोबारी नानक बंसल और मुकेश बंसल के खिलाफ, जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज..पुलिस का दावा हो सकती है कभी भी गिरफ्तारी..

सक्ती/रायगढ़..पुलिस सूत्रों के अनुसार, रायगढ़ के गुरुश्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर नानक बंसल व मुकेश बंसल ने बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी नेमेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोगों के साथ जमीन बिक्री का सौदा किया था। बाराद्वार क्षेत्र के छितापड़रिया में 10.032 हेक्टेयर (करीब 17.55 एकड़) खदान योग्य भूमि बेचने का करार किया गया था, लेकिन मौके पर वह जमीन केवल 12.50 एकड़ निकली।
भूमि की पहुँच के लिए बताई गई रास्ते की सुविधा भी निजी ज़मीन पर होने की वजह से विवाद में आ गई, जहां रघुवीर सिंह सिसोदिया व मधुसूदन सिसोदिया ने रास्ता देने से इनकार कर दिया। इसी बीच अप्रैल 2024 में 5 लोगों ने एक करोड़ रुपये की पेशगी दी थी और समय-समय पर मांग पर और भी रकम दी गई। अब तक कुल 11 करोड़ रुपये आरोपी पक्ष को दिए जा चुके हैं।

advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि नानक बंसल और मुकेश बंसल ने एक ही जमीन का सौदा कई लोगों से किया है।अब देखना यह होगा कि रसूखदारों के खिलाफ पुलिस कितनी तेजी से कार्रवाई करती है। रायगढ़ के सूत्रों की मानें तो अगर स्थानीय स्तर पर भी गहराई से जांच हो तो कई संगीन और चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING