Advertisement Carousel
Uncategorized

श्री श्याम मण्डल समिति ने रायगढ़ पुलिस टीम का किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र और भेंट की बाबा की चरण पादुका

रायगढ़ – श्री श्याम मंदिर में हुई धार्मिक आभूषण चोरी की गुत्थी को सुलझाकर आरोपियों की गिरफ्तारी और समस्त चोरी संपत्ति की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाली रायगढ़ पुलिस टीम को आज श्री श्याम मण्डल, रायगढ़ द्वारा भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां

समिति सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा, नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल, निरीक्षक राकेश मिश्रा, मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, साइबर सेल और

advertisement

अन्य जवानों को श्याम बाबा का आशीर्वाद स्वरूप वस्त्र, चरण पादुका प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर कृतज्ञता जताई। समिति द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए जारी किये ईनाम राशि भी भेंट किया गया ।


पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने संबोधन में कहा कि यह चोरी एक चुनौतीपूर्ण मामला था, जिसमें लगातार प्रयासों और श्री श्याम बाबा की कृपा से सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मंदिर समिति और शहरवासियों

का विश्वास पुलिस पर कायम रहा, जिससे टीम और अधिक संकल्पित होकर कार्य कर सकी और आरोपी को समस्त चोरी सामग्री सहित पकड़ने में सफलता मिली। नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा ने सम्मान हेतु समस्त श्याम भक्तों और समिति के प्रति आभार जताया।


इस अवसर पर श्री श्याम मण्डल के अध्यक्ष श्री बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री कैलाशचंद बेरीवाल, सचिव सुनील अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी, गणमान्य नागरिक

और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने रायगढ़ पुलिस के कार्य को सराहते हुए एक स्वर में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING