Advertisement Carousel
Uncategorized

तमनार और पूंजीपथरा में “सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से बढ़ी निगरानी, व्यापारियों का सराहनीय सहयोग

रायगढ़ – जिले में सीसीटीवी जागरूकता अभियान “सुरक्षित सुबह” को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में पूंजीपथरा और तमनार पुलिस ने उल्लेखनीय पहल की है। दोनों थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड क्षेत्रों में अतिरिक्त हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें स्थानीय व्यापारियों का सक्रिय सहयोग मिला है।

advertisement

तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरों की अहमियत को लेकर जागरूक किया गया। बस स्टैंड और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में संचालकों को कैमरे सड़क पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें बेहरा होटल के शेखर बेहरा, पटनायक मेडिकल के विश्वास पटनायक, पटनायक

रेस्टोरेंट के सुखदेव पटनायक, मंदिर चौक स्थित कियोस्क बैंक के विष्णु साहू, रमेश फर्नीचर के रमेश साहू और ओम किराना स्टोर के संचालक ओम साहू ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की और अपने संस्थानों में अतिरिक्त कैमरे सड़क की ओर लगाए।


वहीं पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा भी होटल, ढाबा और पेट्रोल पंप संचालकों को अपने निजी संस्थानों में लगे कैमरों में से कुछ को रोड पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल में अलंकर होटल गेरवानी चौक, अमन लॉज गेरवानी चौक, जय डनसेना किराना स्टोर, महादेव पेट्रोल पंप, अपना ढाबा तराईमाल, विनोद ट्रेडर्स गेरवानी चौक, सत्यम ऑटो और दावत ढाबा

पूंजीपथरा चौक के संचालकों ने स्वेच्छा से अपने संस्थानों में दो-दो अतिरिक्त कैमरे मुख्य मार्ग की ओर लगवाए हैं, जिससे क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत हो गई है।
“सुरक्षित सुबह” अभियान में व्यापारियों की यह भागीदारी न केवल पुलिस के प्रयासों को सशक्त बना रही है, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा को भी नई दिशा दे रही है। थाना प्रभारियों ने इस सहयोग के लिए सभी संस्थान संचालकों का आभार जताते हुए अन्य व्यापारियों से भी इसी तरह जागरूक होकर कैमरे लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING