Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने मनुवापाली में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया समापन विजेता व उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत,दी बधाई


रायगढ़।रायगढ़ पूर्वांचल क्षेत्र के ग्राम मनुवापाली में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस प्रतियोगिता के विजेता टीम लिटिल स्टार झारसुगुड़ा व उपविजेता टीम मिलर इलेवन कोटमार को विधायक श्री नायक ने नगद राशि व ट्रॉफी से पुरस्कृत कर उन्हें बधाई दी।इस मौके पर उन्होंने खेल भावना के साथ खेले जाने पर खिलाडियों के ध्यान आकृष्ट कराया।
उल्लेखनीय है कि पूर्वांचल के ग्राम मनुवापाली में शारदा युवा समिति द्वारा इस खेल का आयोजन किया गया था।10 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ व ओड़िशा की 16 टीमों ने हिस्सा लिया।सोमवार 14 फरवरी को यहाँ झारसुगुड़ा व कोटमार टीमों के बीच फ़ाईनल मैच खेला गया जिसमें झारसुगुड़ा की टीम विजयी होकर खिताब अपना नाम किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक ने खिलाडियों को बधाई देतें हुए कहा कि खेल में जीत हार लगा रहता है अतःखेल भावना के साथ खेलना चाहिए।कार्यक्रम को एमएसपी के सीईओ बीके सिंह ने संबोधित किया और विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देतें हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य संगीता गुप्ता,रायगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष भूमिसूता चौहान,रायगढ़ पूर्वांचल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वासु प्रधान,विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता,जामगांव सरपंच अमिताभ गुप्ता,सियारपाली सरपंच अनवर हुसैन,मिथिलेश,रवि गुप्ता,सिंटू,सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING