Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई: भाठनपाली में अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ — जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में ग्राम भाठनपाली में दबिश देकर दो व्यक्तियों को हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भाठनपाली निवासी समीर सारथी और पौलुस चौहान गांव के फटहामुडा मंदिर के सामने शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जूटमिल पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम समीर सारथी पिता भोगीलाल सारथी उम्र 30 वर्ष, निवासी भाठनपाली सारथी मोहल्ला तथा पौलुस चौहान पिता टियोफील चौहान उम्र 60 वर्ष, निवासी भाठनपाली चौहान मोहल्ला बताया।
दोनों आरोपियों के पास से 20 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बे में करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी की बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1500 रुपये है। बरामद शराब को गवाहों के समक्ष मौके पर ही सीलबंद कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
इस मामले में जूटमिल थाना में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के खिलाफ इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक सुशील यादव एवं नरेश रजक सक्रिय रूप से शामिल रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING