Advertisement Carousel
Uncategorized

मारपीट और वसूली के मामले में एक नागालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़– ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर से लगातार पैसे की मांग कर रहे एक नागालिग समेत तीन आरोपियों को कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित किशोर ने घटना की रिपोर्ट 5 अगस्त 2025 को थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई थी।

advertisement

शिकायत के अनुसार, किशोर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक टायर दुकान में कार्यरत है, जहां लगभग एक वर्ष से मोहल्ले के तीन युवक – कृष्णा यादव, पवन पासवान और उसका साथी– उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौच करते हुए पैसे की मांग कर रहे थे। 4 अगस्त की शाम जब वह अपने घर के सामने पुल के पास बैठा था, तब तीनों आरोपी वहां पहुंचे और पुनः पैसे की मांग करने लगे। किशोर के मना करने पर उन्होंने उसे अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्कों से बुरी तरह पीटा। हमले के दौरान आरोपी कृष्णा यादव ने अपने हाथ में पहना हुआ चूड़ा निकालकर किशोर के सिर पर वार कर दिया, हमले में किशोर को सिर, आंख और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

घटना की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 324/2025 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की। जांच में यह पुष्टि होने पर कि आरोपी लगातार किशोर को डराकर पैसे की मांग करते थे, प्रकरण में धारा 119, 126 BNS भी जोड़ी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा कुमार यादव (24 वर्ष), निवासी इंदिरा, किरोड़ीमल नगर, पवन कुमार पासवान (18 वर्ष 7 माह), निवासी गणेश चौक, किरोड़ीमल नगर एवं एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, चूड़ामणि गुप्ता, संदीप कौशिक और संजय केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING