Advertisement Carousel
Uncategorized

राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड ( भारत सरकार )अमर परवानी जी के नेतृत्व में कैट की रायगढ़ इकाई द्वारा “वोकल फॉर लोकल” अभियान की अनुकरणीय शुरुआत



रायगढ़ – कैट की रायगढ़ इकाई ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी के नेतृत्व में “लोकल फॉर वोकल” जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, कैट के सदस्यों ने स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से भेंट की और इस अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया और इस संकल्प के स्टिकर भी उनके प्रतिष्ठान पर चिपकाने के लिए उपलब्ध कराये गये।

इस अवसर पर, कैट के सदस्यों ने स्थानीय व्यापारियों को मजबूत करने की दिशा में अपने संकल्प को याद दिलाया और उन्हें इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कैट की रायगढ़ इकाई का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों को समर्थन प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

advertisement

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष किशोर तलरेजा ने बताया कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान के अंतर्गत रायगढ़ कैट इकाई ने आज गैलेक्सी मॉल एवं ग्रैंड मॉल के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये। उन्होंने आगे कहा कि भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सभी देशवासी संकल्पित हैं। यह केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होनें आगे कहा कि भारत की असली ताकत ‘जन-मन का जुड़ाव, जन-भागीदारी’ है आइए हम एक संकल्प लें कि हम अपने जीवन में जहां भी संभव हो, देश में बनी चीजों को प्राथमिकता देंगे। यह सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात नहीं है, यह राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी का भाव है। हमारा एक कदम, भारत की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान बन सकता है।

कैट रायगढ़ इकाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING