Advertisement Carousel
Uncategorized

महाराजा अग्रसेन जयंती के भव्य आयोजन हेतु अग्र बंधु एकजुट….15 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजन एवं 22 सितंबर को निकलन वाली भव्य शोभायात्रा हेतु गहन मंत्रणा

advertisement

रायगढ़ :-कुल पुरोधा महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के भव्य आयोजन की रूप रेखा बनाने अग्र बंधुओं द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आयोजन की भव्य रूप रेखा बनाने गहन मंत्रणा एवं विचार विमर्श हुआ। बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि रायगढ़ नगर की जयंती प्रदेश स्तर पर ख्यातिलब्ध है। साथ दिनों तक तक चलने वाले इस जयंती के बहुत से सांस्कृतिक आयोजन किए जाते है जिसमें वरिष्ठ जनों महिलाओं युवाओं बच्चों की सक्रिय भागीदारी भी होती है। बैठक के दौरान शामिल युवाओं से विचार विमर्श कर सुझाव भी आमंत्रित किए गए ताकि आयोजन को नया स्वरूप दिया जा सके। बैठक के दौरान जयंती से जुड़े सदस्यों ने अपने सुझाव भी साझा किए जिसे जयंती के दौरान अमल में लाया जाएगा। सुनील लेंध्रा, कैलाश बेरीवाल, निर्मल अग्रवाल,अनूप रतेरिया,बजरंग महमिया,अनिल अग्रवाल ने समवेत स्वर ने कहा महाराज अग्रसेन के एक ईंट एक रुपया की अवधारणा से समाज के अंतिम व्यक्ति को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का शाश्वत प्रयास किया है। सभी लोगों ने स्वर्गीय सेठ

किरोड़ीमल के योगदान का स्मरण कराते हुए कहा उन्होंने स्कूल कालेज कुंआ मंदिर का निर्माण कर दान की अक्षुण्ण परम्परा को ऐतिहासिक बनाया । रायगढ़ का अग्र समाज बहुत से ऐसे सामाजिक कार्य कर रहा है जो मिल के पत्थर साबित हो रहे है। महाराजा अग्रसेन जयंती के जरिए भी उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों को सहेजने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले दिनों में बैठकों का दौर जारी रहेगा और भिन्न भिन्न जोन बनाकर समाज के लोगों की भागीदारी

सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में बड़ी संख्या में अग्रबंधू शामिल हुए जिसमें मुख्यरूप से,आनंद बेरीवाल,शिव अग्रवाल (लाल टंकी),मनोज अग्रवाल (होण्डा),आनंद गर्ग (सचिव,श्याम मंडल),सचिन अग्रवाल,गणेश अग्रवाल,शिव तायल,विजय अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,सरस गोयल,मनीष अग्रवाल (दवाई),मनीष पालीवाल,प्रकाश निगानियां,कमलेश रतेरिया,अखिलेश जगतरामका,राकेश बापोडिया (जूटमिल),शक्ति अग्रवाल,शिव बापोडिया,अजय कुमार जैन,दिनेश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,दीपक मित्तल,संजय तायल,आशीष अग्रवाल रौनक मित्तल सहित अग्र बंधुओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING