Advertisement Carousel
Uncategorized

जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार के लिटिल एंजेल सेंटर में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन नौनिहालों ने अंतत से याद किया चाचा नेहरू को

advertisement

तमनार -जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर के अवसर पर संचालित 6 प्ले स्कूल -लिटिल एंजल सेंटर डोलेसरा, सालिहाभांठा, कुंजेमुरा, लिबरा, बुड़ीया, छर्राटांगर, ओपी जिंदल स्कूल राबो एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय झींकाबाहल में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर इन संस्थानों में अध्ययनरत नौनिहाल बच्चों व छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चाचा नेहरू को अंतत से याद किया। जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार क्षेत्र में आधारभूत प्रारंभिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के विविन्न ग्रामों में 6 लिटिल एंजेल सेंटर का संचालन ग्राम डोलेसरा, सलीहाभाठा, कुंजेमुरा, बुड़ीया एवं छर्राटांगर में कर रही है।संस्था में अध्ययनरत नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनमें निहित प्रतिभा को

निखारने व उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से उक्त सभी संस्थानों में बाल दिवस 2021 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी संस्थानों में कार्यक्रम का शुभारंभ चाचा नेहरू के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन स्वरूप दीप प्रज्वलन व पुष्प समर्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात चाचा नेहरू के छायाचित्र पर बच्चों द्वारा श्रद्धा व स्नेह का प्रतीक व चाचा नेहरू जी का प्रिय पुष्प लाल गुलाब भेंट कर एवं छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों द्वारा अतिथियों के लिए

स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनके जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में अतिथि श्री सुरेंद्र सिदार, श्री बिहारी पटेल, मानिकचंद, पटनायक, सरपंच श्रीमती निराश्री पैकरा, पूर्व सरपंच श्री हेमसागर पैकरा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कैलाश गुप्ता, शक्तिनगर जेपीएल के कॉलोनी केयर कमेटी के अध्यक्षा श्रीमती चन्दना पाल, प्रेरणा महिला मंडल के सभी सदस्य, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं भारी मात्र बुद्धिजीवी उपस्थित होकर कार्यक्रम क़ो सफल बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING