Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा-फसाद और अवैध गतिविधियों में शामिल पांच युवकों को भेजा जेल

रायगढ़– पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखते हुए किसी भी तरह के झगड़ा, मारपीट व वाद-विवाद की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत 10 अगस्त को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया ।
थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड मटन मार्केट क्षेत्र में कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं। तत्काल टीआई जूटमिल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर युवकों को समझाइश दी, लेकिन वे नहीं माने, जिसके बाद झगड़ा मारपीट कर रहे रितेन उर्फ खदरू सारथी, सोनु चौहान और अशोक चौहान को थाने लाया गया।
इसी बीच राजीवगांधीनगर में मार्कण्डेय यादव और कांशीराम चौक में कवि खटर्जी द्वारा मोहल्लेवासियों से विवाद की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अनावेदकों ने पुलिस दल के प्रति आक्रोश दिखाया जिसके चलते उसे भी गिरफ्तार किया गया। सभी अनावेदकों के कृत्यों को गंभीरता से लेते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जूटमिल पुलिस ने सभी पांच अनावेदकों के विरूद्ध धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश मिला।
जेल भेजे गए आरोपियों में रितेन उर्फ खदरू सारथी (23) निवासी सांगीतराई डीपापारा, सोनु चौहान (19) निवासी कयाघाट, अशोक चौहान (28) निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी, मार्कण्डेय यादव (21) निवासी राजीवगांधीनगर और कवि खटर्जी (21) निवासी गांधीनगर कांशीराम चौक शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी और कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक सुरेन्द्र बंशी, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, आरक्षक जितेश्वर चौहान और आरक्षक शशिभूषण साहू की अहम भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING