Advertisement Carousel
Uncategorized

अधिवक्ता संघ के मांग पर हो कार्यवाही -भाजपा विधि प्रकोष्ठ….भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने ए. एस. पी. लखन पटले से मिल कर भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की…..

advertisement

रायगढ़- भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ट ने 10 फरवरी को हुई घटना पर अपराध पंजीबद्ध करने हेतु एड एस पी श्री पटले को आज ज्ञापन सौंपा । विदित हो कि दिनांक 10 फरवरी को अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा के साथ तहसील कार्यालय में तहसीलदार सुनील अग्रवाल एवम उसके अधीनस्थ कर्मचारियों ने धक्का मुक्की और मारपीट की जिसकी लिखित शिकायत दिनाँक 11 फरवरी को थाना प्रभारी चक्रधर नगर को की गयी थी तथा अधिवक्ता संघ द्वारा भी एक शिकायत गोविंद प्रधान के विरुद्ध भी की गई थी जिसने खुलेआम यह धमकी दी थी कि अधिवक्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर मारेंगे जबकि कर्मचारियों के शिकायत पर अधिवक्ताओं के खिलाफ गम्भीर धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा 4 अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है विधि प्रकोष्ठ भाजपा ने ये मांग की है जितेंद्र शर्मा के शिकायत पर तथा अधिवक्ता संघ द्वारा किये गए शिकायत पर तत्काल कार्यवाही हो अन्यथा विधि प्रकोष्ठ उग्र आंदोलन को बाध्य होगी आज के कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता आशीष ताम्रकार विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील थवाईत विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सुमित रावलानी वरिष्ठ अधिवक्ता शरद पांडेय,राजश्री अग्रवाल,प्रदीप राठौर, अजित पटेल,वन्दना केशरवानी एव अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING