Advertisement Carousel
Uncategorized

सीएम हाउस के नाम पर महापौर जीवर्धन को गुमराह करने वाला आदिल बराड़ धमतरी से गिरफ्तार

रायगढ़ :- वार्ड नंबर 34 नंबर स्थित आंगनबाड़ी को गलत तरीके से तोड़े जाने के मामले में एवं सी एम हाउस के नाम पर महापौर जीवर्धन चौहान को मोबाइल पर गुमराह करने वाले धमतरी निवासी आदिल बराड़ पिता असलम उम्र 33 वर्ष को जुट मिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व जुट मिल पुलिस के मामले दो लोगों को हिरासत में ले चुकी है। गलत तरीके से आंगन बाड़ी तोड़ जाने एवं मुख्यमंत्री वित्त मंत्री के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने के इस मामले को महापौर जीवर्धन चौहान ने गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कराई ।जिसे गंभीरता से लेते हुए जुट मिल पुलिस ने धमतरी निवासी आदिल बराड़ पिता असलम निवासी सिटी कोतवाली धमतरी के खिलाफ सी एम हाउस के नाम पर धौंस जमाने के मामले में बीएनएस की धारा B1/9,319(2),324(3),324(5)351(4),3(5) एवं सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 30 और 5 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

advertisement

सी एम हाउस के नाम से गुमराह करने वाले नहीं बख़्शे जाएंगे :- जीवर्धन चौहान

सी एम हाउस का आदमी बताकर महापौर जीवर्धन चौहान को मोबाइल में गुमराह करने वाले धमतरी निवासी आदिल बराड़ को गिरफ्तार किए जाने के मामले में महापौर जीवर्धन चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा सी एम हाउस का आदमी बताकर एवं वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी जी के नाम का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति की हरकत को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध करने कहा गया था जिस पर जुट मिल पुलिस ने कार्यवाही करते मामला पंजीबद्ध करते उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही ऐसे व्यक्तियों को सबक सिखाने के लिए है जो स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नाम का दुरुपयोग करने का दुस्साहस दिखा रहे है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING