Advertisement Carousel
Uncategorized

पूंजीपथरा पुलिस की ग्राम तुमीडीह और ग्राम चिराईपानी में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपियों से 32 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

रायगढ़, । जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने चल रही कार्रवाई के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में आज 26 अगस्त 2025 को ग्राम तुमीडीह और ग्राम चिराईपानी में दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम तुमीडीह निवासी आरोपी कुमार बेक पिता टुन्नू बेक (36 वर्ष) से पुलिस ने 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बे में भरा लगभग 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 700 रुपये है। वहीं ग्राम चिराईपानी में आरोपी हरिशंकर चौहान पिता फिरतूराम चौहान (45 वर्ष), निवासी गोहडीडीपा थाना जूटमिल हाल निवासी चिराईपानी के कब्जे से पुलिस ने 15 और 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों में भरा कुल 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 2500 रुपये है। दोनों ही आरोपी शराब की अवैध बिक्री की तैयारी में थे।
आरोपियों के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, विक्रम कुजूर, ओम प्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल और आदिकांद प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।
पूंजीपथरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING