Advertisement Carousel
Uncategorized

मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए टीम घोषित सीनियर क्रिकेट टीम में कप्तान रवि सिंह


रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ के द्वारा इंटर डिस्ट्रीक प्रतियोगिता मुख्यमंत्री कप के लिए सीनियर क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 10 दिन के कैंप के पश्चात् उक्त टीम की घोषणा की गई है। जो इस प्रकार है।
रवि सिंह कप्तान, अमित कुंवर, हासिम कुरैशी, लव्यम राजपूत, कृष मैत्री, सचिन चौहान, स्वराज शर्मा, करण महेश, मोहसीन अहमद, विनय प्रकाश साहू, आशीष ओझा, विकास द्विवेदी, अजहरूल कादरी, मोहम्मद आसिफ, सूरज आचार्या, अनुराग पटेल शामिल किए गए है। इसके अलावा स्टेण्ड बाय के लिए 4 खिलाड़ी चुने गए हैं। जो जरूरत पडऩे पर मैच के लिए बुलाए जा सकते हैं। उसमें कृतिक शर्मा, हिमांशु छडि़मली, रियाज अली, शेख जावेद शामिल हैं। सभी चयनित सदस्यों को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सहित, सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी आदि ने बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई हैं।
दुर्ग रवाना होगी टीम
इंटर डिस्ट्रीक टूर्नामेंट के लिए राज्य स्तर से कई जिले शामिल हो रहे हैं जिसमें महासमुंद, बस्तर, अंबिकापुर, चांपा, कोरबा, रायपुर, बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, कांकेर, धमतरी सहित रायगढ़ जिला शामिल है। ये मैच 18 फरवरी से आरंभ होकर 1 मार्च तक चलेंगे। जिसके लिए दुर्ग, दल्लीराजहरा, कांकेर, रायपुर स्टेडियम, अंबिकापुर स्टेडियम चयनित किए गए है। रायगढ़ जिले की टीम दुर्ग में बस्तर व महासमुंद से मुकाबला करने के लिए 17 फरवरी को साउथ बिहार ट्रेन से रवाना होगी। टीम के मैनेजर रोहित नामदेव एवं कोच अक्षय गुप्ता बनाए गए हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING