Advertisement Carousel
Uncategorized

अवैध कबाड़ परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई : 23 टन कबाड़ के साथ ट्रक को पकड़ा, करीब 17 लाख की संपत्ति जब्त

, रायगढ़– अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने बीती रात भारी मात्रा में कबाड़ का अवैध परिवहन पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक ट्रक से 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। साथ ही दस लाख रुपये कीमती ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले के सभी थानाक्षेत्रों में जुआ-सट्टा, शराब और कबाड़ माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी सिलसिले में थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबाधाम की ओर से एक ट्रक बिना दस्तावेज के कबाड़ लेकर घरघोड़ा की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बाबाधाम चौक के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक JH 02 AB 7328 को रोका। जांच में चालक निरंजन सिंह पिता नागा सिंह (60 वर्ष), निवासी वाजिदपुर, थाना नयागांव, जिला छपरा बिहार, कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
कबाड़ का वजन कराने पर 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप निकला, जिसकी कीमत 6,93,600 रुपये आंकी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर कबाड़ को चोरी की संपत्ति के आधार पर ट्रक समेत जप्त कर लिया। आरोपी चालक निरंजन सिंह पर इस्तगासा क्रमांक 05/2025 धारा 35(क), (ड) बीएनएसएस व 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय और चुडामणी गुप्ता शामिल रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING