Advertisement Carousel
Uncategorized

विजयपुर वार्ड 47 में 10 लाख की लागत से विद्युत कार्य का भूमिपूजन….वर्षों पुरानी मांग पूरी, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

advertisement


रायगढ़। विजयपुर वार्ड क्रमांक 47 के श्रीराम मोहल्ले में लंबे समय से लंबित विद्युत सुविधा की मांग अब पूरी हो गई है। यहाँ करीब 10 लाख रुपये की लागत से 27 एल.टी. पोल, 2 पोल 11 केवी कनेक्शन तथा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने हेतु विधिवत भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। बिजली, पानी और सड़क जैसी आवश्यकताओं के साथ आने वाले समय में नाली एवं सड़क मार्गों को दुरुस्त कर शहर को स्वच्छ बनाकर राज्य और देश में एक मॉडल नगर के रूप में विकसित करना हमारा संकल्प है।

महापौर ने आगे कहा कि जनता ने उन्हें भारी मतों से सेवा का अवसर दिया है और वे चुनावी वादों को समय पर पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से वार्डवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने महापौर एवं जनप्रतिनिधियों का उत्साहपूर्वक स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर एम.आई.सी. सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, वार्ड पार्षद श्रीमती संतोषी पदुमलाल परजा, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता मनीष शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING