Advertisement Carousel
Uncategorized

मामूली विवाद में ग्रामीण की हत्या, लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ – लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में रविवार रात हुए हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मधुसूदन राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक गाडाराम राठिया की हत्या उसके ही गांव के मधुसूदन ने लकड़ी के फाड़ी से सिर पर वार कर दी थी।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त की रात गाडाराम राठिया और उसका मधुसूदन राठिया पडोसी के घर पर मौजूद थे। दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर मधुसूदन ने जलाने के लिए रखी गई लकड़ी से गाडाराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में घायल गाडाराम को सीएचसी लैलूंगा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
1 सितंबर को मृतक के बेटे मिथुन राठिया ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी मधुसूदन की पत्नी की कुछ दिनों पहले हाथी कुचलने से मौत हो गई थी और इस घटना के बाद से मृतक गाडाराम उसे अक्सर चिढ़ाता था, जिससे वह रंजिश रखता था। इसी कारण उसने विवाद बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
लैलूंगा पुलिस ने हत्या का अपराध क्रमांक 226/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर आरोपी मधुसूदन राठिया पिता चमारसिंह राठिया (55 वर्ष) निवासी मोहनपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की और घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी पुलिस ने बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक सुमित एक्का और संतराम कंवर की सराहनीय भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING