Advertisement Carousel
Uncategorized

अनुभव बिल्डर्स(आनंद बंसल)के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर..अभी और कार्यवाही बाकी..

रायगढ़..अनुभव बिल्डर्स(आनंद बंसल)द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे पर आखिरकार आज जिला प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया।बताया जा रहा है कि इस बिल्डर ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था।मामला छातामुड़ा(संगीतराई) का बताया जा रहा है। जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि आनंद बंसल की फर्म अनुभव बिल्डर्स ने सरकारी जमीन के अलावे बरसों पुराने नाले पर भी कब्जा कर लिया है।

advertisement

शिकायतकर्ताओं की माने तो अनुभव बिल्डर्स ने 65 फीट चौड़े नाले को पाटकर मात्र 25 फीट कर दिया है। और नाले की जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है।इसी वजह से स्थानीय किसानों को अपने खेतों तक आने जाने में दिक्कत होती है।फिलहाल पीड़ित किसानों द्वारा जनदर्शन में की गई शिकायत और मीडिया में आई खबरों के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है।और

आज राजस्व विभाग की टीम ने अनुभव बिल्डर्स के अवैध कब्जे पर कार्यवाही करते हुए,बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से निर्माण किए गए भवनों पर बुलडोजर चला दिया है। इधर यह भी जानकारी मिल रही है कि जांच के लिए गई टीम ने नाले पर किए गए कब्जे की जांच कर ली है। नाले पर भी अतिक्रमण पाए जाने पर बिल्डर्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING