Advertisement Carousel
Uncategorized

अधिवक्ता संघ रायगढ़ को मिला शिवसेना का साथ, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा भ्रष्टाचार को देंगे मुंहतोड़ जवाब

रायगढ़। रायगढ़ अधिवक्ता संघ की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में अब शिवसेना ने भी साथ मिलकर लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया है। अधिवक्ताओं की ओर से अंबेडकर चौक पर टेंट लगाकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पहुंच कर शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, जिला सचिव विजय लाकड़ा और उमेश श्रीवास ने पार्टी की ओर से समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार की है और हम इस जंग में अधिवक्ताओं को अकेले युद्ध क्षेत्र में नहीं रहने देंगे। भ्रष्टाचारियों की संख्या ज्यादा हो सकती है लेकिन हम शिवसैनिक अधिवक्ता संघ के साथ मिलकर भ्रष्टाचारियों और उनके दलालों को मुंह तोड़ जवाब देंगे और शीघ्र ही इस जंग को जीतेंगे जिसके बाद आमजन को राजस्व न्यायालयों सहित अन्य सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार से काफी हद तक राहत मिलेगी।
शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं की इस मुहिम का अन्य संगठनों और व्यक्तियों से व्यक्तिगत तौर पर भी साथ देने और मिलजुलकर लड़ाई लड़ने की अपील भी की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING