Advertisement Carousel
Uncategorized

लड़की का शारीरिक शोषण करना पार्षद पुत्र को पड़ गया भारी..नहीं चल पाई नेतागिरी..पार्षद पुत्र पर बलात्कार का मामला दर्ज..आरोपी फरार..

रायगढ़..शादी का झूठा प्रलोभन देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक आतिश चौहान के खिलाफ कोतरा रोड थाना में पीड़िता ने बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया है।बलात्कारी युवक जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 की पार्षद का बेटा है।बताया जा रहा है कि आतिश चौहान पिता रमेश द्वितीया पिछले करीब डेढ़ साल से तमनार क्षेत्र की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर बलात्सांग कर रहा था।युवती उस दौरान कोसम पाली में रहती थी।युवती जब भी आतिश से शादी के लिए कहती तो वह बहाना बनाकर टाल देता था।आतिश की बेवफाई से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने थाने में एफआईआर लिखवा दिया है।इधर मुकदमा लिखे जाने के बाद से आरोपी आतिश चौहान फरार हो गया है।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING