Advertisement Carousel
Uncategorized

पार्षद के पुत्र और पति की घिनौनी करतूत..पार्षद पुत्र रेप करके हुआ फरार..तो पार्षद के पति ने रेप पीड़िता को सरेआम मारा थप्पड़..क्या पीड़िता को मिल पाएगा न्याय..

रायगढ़..दो दिन पहले कोतरा रोड थाना में दर्ज हुए पार्षद पुत्र के खिलाफ रेप के मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है।जानकारी मिल रही है कि आरोपी आतिश चौहान के पिता और वार्ड नंबर 37 की पार्षद के पति रमेश द्वितीया ने भी पीड़िता के साथ ज्यादती की है।
बता दें कि 11 सितंबर को जिला अस्पताल के गेट में जब आरोपी आतिश चौहान पीड़िता को धमकी दे रहा था।उसी बखत आरोपी का पिता रमेश द्वितीया भी वहां पहुंच गया और पीड़िता को सरेआम धमकी देते हुए,पीड़िता के रिश्तेदारों के सामने ही उसके गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने रमेश द्वितीया की इस हरकत का उल्लेख अपने एफआईआर में भी किया है और उसके खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है।अब देखना यह है कि पुलिस ने बलात्कारी आतिश चौहान के विरुद्ध तो कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर कर लिया है।लेकिन पुलिस पार्षद पति रमेश द्वितीया पर क्या कार्यवाही करती है।दरअसल मामला राजनीतिक लोगों से जुड़ा हुआ है।इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस की पूरी कार्यवाही भी कहीं न कहीं से डर्टी पॉलिटिक्स की वजह से प्रभावित होगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING