Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने बनखेता,कोतरलिया,कारीछापर,व पंडरीपानी सहित कई गांव का किया सघन दौरा सड़क व नाली सहित अन्य समस्याओं का मौके पर किया निराकरण

रायगढ़।विधायक प्रकाश नायक ने गुरुवार को रायगढ़ विकासखंड के ग्राम बनखेता,कोतरलिया,कारीछापर व पंडरीपानी सहित आसपास के गाँव का सघन जनसंपर्क किया।इस दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी।नाली व सड़क सहित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

advertisement


अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख दुख जानने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है।रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव में पहुँचकर वें लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उसका निराकरण कर रहे है।पीछे लगभग पाँच दिनों से रायगढ़ पूर्वांचल क्षेत्र वें लगातार दौरा कर रहे है।गुरुवार को रायगढ़ से लगे पंडरीपानी,बनखेता,कारीछापर,कोतरलिया जैसे गाँव में पहुँचकर ग्रामीणों का दुख सुख जाना।इन विभिन्न गाँव में चौपाल लगाकर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी।बनखेता के ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने चबूतरा सेट निर्माण को स्वीकृति प्रदान की।इसी तरह कोतरलिया में महिला समूहों की माँग पर मंगल भवन तथा कारीछापर में स्कूल भवन बनाये जाने के लिए विधायक ने अपनी मंजूरी दी।पंडरीपानी में ग्रामीणों की माँग पर आंगनबाड़ी में महिला कार्यकर्ता रखे जाने की माँग को जायज ठहरातें हुए उसे पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रायगढ़ पूर्वांचल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वासु प्रधान,विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य संगीता गुप्ता,जनपद अध्यक्ष भूमिसूता चौहान,सरपंच सियारपाली अनवर हुसैन,महापल्ली बीडीसी श्री निषाद,सहित पूर्वांचल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING