Advertisement Carousel
Uncategorized

हयात रेजेंसी टोक्यो जापान के लिए तनिष्क महाराणा का चयन गौरवपूर्ण उपलब्धि

रायगढ़ :- शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एरिसेंट पब्लिक स्कूल के छात्र रहे होनहार युवा तनिष्क महाराणा का हयात रेजेंसी टोक्यो जापान के लिए चयन गौरव पूर्ण उपलब्धि है।
तनिष्क वर्ष 2019 के दौरान 12 वीं विज्ञान संकाय से अपनी शिक्षा पूरी की और आगामी लक्ष्य के लिए 2023 के दौरान बेंगलुरु से B.H.M की डिग्री हासिल की। वर्ष 2023 – 24 में NSDC भारत सरकार के अंतर्गत जटिल जापानी भाषा का प्रशिक्षण नोएडा दिल्ली से लिया वही N5 JFT जापानी प्रवणता परीक्षा SSW श्रीलंका से पूरी की महाराणा परिवार में तनिष्क के पिता डॉ एस. के.महाराणा एरिसेंट पब्लिक स्कूल रायगढ़ में बतौर पूर्व प्राचार्य अपनी सेवाएं दे चुके। वर्तमान में वे गुजरात के राजकोट में प्राचार्य हैं । उनकी माता श्रीमती सुजाता महाराणा जिंदल स्कूल की शिक्षिका है। तनिष्क का पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र से जुडा हुआ हैं । तनिष्क को शिक्षा का यह मुकाम अपने परिवार से विरासत में मिला। अपनी इस चमकीली सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों सहित शुभचिंतकों को देते हुए तनिष्क ने कहा यह भूमि दानवीर सेठ किरोड़ीमल की भूमि है। यहां की माटी में दानवीरता की खुशबू है। तनिष्क की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए गुरुजनों एवं ईष्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है । एरिसेंट एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता गुरु पाल सिंह भल्ला , श्रीमती रानू साहू, कोमल उरमलिया, रविंद्र गुप्ता , केशव साहू, समीर साहू, विष्णु चरण जायसवाल सहित सभी शिक्षकों ने तनिष्क के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING