Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज रायगढ़ जिले में श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ईएसआईएस तथा ईएसआईसी के संयुक्त प्रयासों से श्रमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

रायगढ़/इस शिविर में लगभग 1200 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन एवं नेत्र परीक्षण जैसी विशेष जाँचें भी की गईं। विशेष

advertisement

उल्लेखनीय है कि महिला श्रमिकों के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) द्वारा अलग से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


यह कार्यक्रम श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं सफल रहा।
इसके अलावा 18 बड़े कारखानों के द्वारा निकटवर्ती ग्रामों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आज आयोजन कर 3000 से ज़्यादा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ प्रदान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING