Advertisement Carousel
Uncategorized

एनटीपीसी तिलाईपल्ली का उप महाप्रबंधक एसीबी की गिरफ्त में,4.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडाया,

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू ने अब तक की सबसे बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है,यहाँ रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एनटीपीसी तिलाईपाली कार्यालय रायकेरा के उप महा प्रबंधक विजय दुबे को गोमती पेट्रोल पंप के पास उनकी कार में 4.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया,

advertisement

दरअसल ग्राम तिलाईपाली निवासी शिकायतकर्ता सौदागर गुप्ता ने एसीबी इकाई बिलासपुर को बताया था कि उनके परिवार को जमीन और मकान के अधिग्रहण पर मुआवजा मिल चुका है, लेकिन पुनर्वास के लिए करीब 30 लाख रुपए मिलने थे,

जिसमें से 14 लाख मिल चुके हैं और शेष 16 लाख रुपए का भुगतान कराने के एवज में उप महा प्रबंधक विजय दुबे ने 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, शिकायतकर्ता पहले ही 50 हजार रुपए दे चुका था और बाकी 4.50 लाख रुपए की मांग की जा रहीएसीबी ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई और तय समय पर आरोपी को गोमती पेट्रोल पंप पर रंगे हाथ पकड़ लिया आरोपी के कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई,

अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसीबी ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी गौरतलब है कि रायगढ़ जिले में पिछले एक साल में यह एसीबी की आठवीं ट्रैप कार्रवाई है,

वहीं, राज्य गठन के बाद अब तक की यह सबसे बड़ी रिश्वत राशि जब्त होने की घटना है। आरोपी की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING