Advertisement Carousel
Uncategorized

मोदी जी ने देश में लाए ऐतिहासिक बदलाव के साक्षी है देशवासी:- ओपी चौधरी….जन्मदिन पर ओपी ने कहा मोदी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया

advertisement

रायगढ़ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ने अपनी अंतर्मन की बाते सोशल मीडिया में जारी वीडियो के जरिए साझा करते हुए कह हम सभी भारत के परिवर्तन के इस ऐतिहासिक युग के साक्षी हैं। भारत आज विश्व के मानचित्र पर नई उंचाइयों और नए शिखर की ओर अग्रसर है, और हम इस गौरवशाली यात्रा के सहभागी हैं। मोदी जी का नेतृत्व वोट बैंक की राजनीति से परे दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बहुत से दूरगामी एवं साहसिक निर्णय लेकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और सशक्त बनाया है। उनके ठोस कदमों ने भारत को आत्मविश्वास और विकास की नई दिशा प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्राथमिकताएँ हमेशा आकांक्षी राज्यों और जिलों पर केंद्रित रही हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के विशेष स्थान का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा स्वतंत्रता के दशकों बाद भी जब छत्तीसगढ़ का रेलवे नेटवर्क सीमित था, प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने पिछड़े और विकासशील क्षेत्रों पर खास ध्यान केंद्रित किया । उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपनी पहली यात्रा में ही दंतेवाड़ा की एजुकेशन सिटी और लाइवलीहुड कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण जगहों को प्राथमिकता दी। आजादी के बाद बस्तर जैसे नक्सल क्षेत्र में प्रधान मंत्री रहते जितने दौरे अकेले मोदी जी ने किए आजादी के बाद सभी प्रधानमंत्रियों ने मिलाकर भी उतने दौरे नहीं किए।यह मोदी जी का छत्तीसगढ़ के प्रति विशेष लगाव है।
“इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम” से लेकर “आयुष्मान भारत” जैसी ऐतिहासिक योजनाओं का सूत्रपात उन्होंने बिजापुर और बस्तर जैसे अंचलों से शुरू किया। उनका नेतृत्व, उनकी प्राथमिकताएं और स्पष्ट रोडमैप के साथ विजन आज विश्व के किसी दूजे नेता के पास नहीं है। ओपी चौधरी ने कहा हम यशस्वी नेतृत्व के युग का साक्षी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। जहां भारत आत्मविश्वास, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा की राह पर निरंतर अग्रसर है। मोदी जी का संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING