Advertisement Carousel
Uncategorized

महापौर जानकी काट्जू पहुँची शहीद विप्लव त्रिपाठी के घर त्रिपाठी परिवार के प्रति ब्यक्त किया संवेदनाएं

advertisement

रायगढ़। मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के रायगढ़ किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित निवास स्थल पर रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू पहुंची। उन्होंने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता बयार समाचार पत्र के संपादक श्री सुभाष त्रिपाठी व उनकी माता श्रीमती आशा त्रिपाठी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी को अपनी श्रद्धांजलि दी।
महापौर जानकी काट्जू ने कहा कि कल मणिपुर में हुए आतंकी हमले में हमारे रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी एवं पुत्र शहीद हो गए,मैं इस आतंकी घटना से स्तब्ध हूँ। पूरा रायगढ़ शहर शोक में डूबा हुआ है,त्रिपाठी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि परिवार को इस दुःख के बेला में संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING