Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस ने 6 व्यक्तियों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, भेजा जेल

रायगढ़ । जूटमिल थाना पुलिस ने गुरूवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया, जिसमें 5 को जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन जूटमिल और साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई की ।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लोहा और कबाड़ चोरी करने वालों की तस्दीकी के लिए अभियान चलाया। इस पर जूटमिल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से संतोष लहरे पिता धनसाय लहरे उम्र 26 वर्ष निवासी जामटिकरा, रिकावत शेख पिता इंसान शेख उम्र 26 वर्ष निवासी चोरशुजापुर जिला पूर्व वर्धमान (प.बंगाल) हाल मुकाम किराएदार, कनकतुरा ओडिशा थाना रेगाली जिला झारसुगुड़ा और सुंदर साव पिता खेमनाथ साव उम्र 25 वर्ष निवासी जामटिकरा को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पुलिस समझाइश पर ये लोग आक्रोशित हो गए, जिस पर इन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

advertisement

इसी दौरान पटेलपाली में आयोजित विश्वकर्मा पूजा के दौरान भानु प्रताप बघेल पिता प्रेमलाल बघेल उम्र 25 वर्ष और चंद्रप्रकाश बघेल पिता प्रेमलाल बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी पटेलपाली डीपापारा उपस्थित लोगों से गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे थे। मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस ने दोनों को भी हिरासत में लिया।

इसके अलावा पत्नी से विवाद कर मारपीट करने की शिकायत पर शनि कुमार यादव पिता चौरालाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी झोपड़ीपारा बूढ़ीमाई मंदिर नीचे को भी पुलिस ने थाने लाया। सभी आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 200/2025 से 204/2025 तक धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक खिरेन्द्र कुजर, जलतरे विरेन्द्र भगत, सतीश पाठक, रामनाथ बनर्जी तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, महेश पंडा और पुष्पेंद्र जाटवर की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING