Advertisement Carousel
Uncategorized

औघड़ की मड़ई जिगना में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 252 मरीजों को मिला जांच का लाभ….जिगना स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों को लाभ….बनोरा रायगढ़ के स्वास्थ्य शिविर में 45 मरीजों को लाभ

advertisement

रायगढ़ :- अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में शनिवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 252 मरीजों को नेत्र जाँच का लाभ मिला। शिविरआए मरीजों की जांच डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा की गई । 181 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वही 119 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 22 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। 58 मरीजों का चश्मा मरीजों के नंबर के अनुसार बनने के लाइव प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा भेजा गया इनका वितरण अगले नेत्र शिविर में किया जाएगा। अगला नेत्र शिविर अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में दस अक्टूबर को आयोजित होगा।

जिगना के स्वास्थ्य शिविर में मिला 110 मरीजों को लाभ

अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र औघड़ की मड़ई जिगना में 19 सितंबर शुक्रवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 110 मरीजों का निःशुल्क उपचार का लाभ मिला । मरीजों की जांच डॉक्टर आर•के•मौर्य द्वारा जांच की गई।

बनोरा में निःशुल्क जांच से मिला 45 मरीजों को लाभ

अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र मुख्य शाखा बनोरा रायगढ़ मे 17 सितम्बर बुधवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 45 मरीजो की जांच डॉक्टर एस.के.गुप्ता द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING