Advertisement Carousel
Uncategorized

झगड़ालू तत्वों पर जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, छह व्यक्तियों पर प्रतिबंधक कार्रवाई कर भेजा जेल

रायगढ़, 25 सितंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए जूटमिल पुलिस ने कयाघाट मोहल्ले में विवाद करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर सीधे जेल दाखिल कराया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में झगड़ा-फसाद करने वाले तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

दिनांक 18 सितंबर की रात कयाघाट दुर्गा मंदिर के पास विश्वकर्मा पूजन और विसर्जन के बाद मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। गाली-गलौज और मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों पर काउंटर अपराध क्रमांक 328/2025 व 329/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आज दोनों पक्षों को थाना तलब किया गया, लेकिन थाने से बाहर निकलते ही वे एक-दूसरे पर दोषारोपण और जान से मारने की धमकी देने लगे तथा फिर से मारपीट करने पर आमादा हो गए और पुनः मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस की समझाइश पर भी नहीं माने । निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल सख्ती बरतते हुए दोनों पक्षों के छह झगड़ालू तत्वों को गिरफ्तार कर इस्तगासा अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 126, 135(3) के तहत एसडीएम न्यायालय पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी कर सभी को जेल दाखिल किया गया।
जूटमिल पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों और बार-बार विवाद करने वाले किसी भी तत्व को अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को थाने की चौखट से सीधे जेल दाखिल किया जाएगा।

advertisement

जेल भेजे गए अनावेदक

  1. सुरेश कुमार यादव पिता तेजउ यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 30 कयाघाट
  2. संतोष दास महंत पिता स्व. मंगल दास महंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी एसईसीएल रोड कयाघाट
  3. सागर चौहान पिता स्व. मोहित राम चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर
  4. चंद्रशेखर गुप्ता उर्फ चंदु गुप्ता पिता बजरंग लाल गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर, एसईसीएल रोड
  5. सचिन ठाकुर उर्फ अंशु ठाकुर पिता देवनारायण ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कयाघाट बाबाकुटी
  6. सोनू साहू उर्फ राजा साहू पिता अकलू साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कयाघाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING