Advertisement Carousel
Uncategorized

नवरात्र पर्व पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की “दुर्गा वाहिनी” करेगी पंडालों और गरबा स्थलों की विशेष पेट्रोलिंग

रायगढ़ । नवरात्र पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जिला पुलिस ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर पंडालों और गरबा-डांडिया स्थलों में महिला रक्षा टीम “दुर्गा वाहिनी” की विशेष पेट्रोलिंग रहेगी।

एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी ने पुलिस कार्यालय में महिला सुरक्षा टीम को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ कर शहर में रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा वाहिनी का गठन महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित वातावरण देने तथा उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया है। इस टीम की दो यूनिट पूरे नवरात्र पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों, गरबा और डांडिया स्थलों पर सक्रिय रहकर पेट्रोलिंग करेंगी।

advertisement

दुर्गा वाहिनी को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इन टीमों में महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, वीणा साहू, कुसुम केवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्र सहित सभी थानों के आरक्षकों और महिला आरक्षकों को शामिल किया गया है।

पुलिस की यह विशेष पहल नवरात्र पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी और श्रद्धालुओं को निश्चिंत होकर उत्सव में शामिल होने का अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING