Advertisement Carousel
Uncategorized

धौरा भांठा जनसुनवाई केविरोध मे आमगांव के ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन रायगढ़ जाने का निर्णय।


तमनार ग्राम पंचायत आमगांव द्वारा कलेक्टर रायगढ़ जनदर्शन मे 14/10/25 कीजनसुनवाई निरस्त कराने हेतु गांव के200 महिला पुरुष जनप्रतिनिधि जाने का निर्णय लिया गया।
उपस्थित ग्रामीणों में यह निर्णय लिया कि प्रत्येक घर से एक सदस्य रायगढ़ जनदर्शन मे जा कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। गांव की जल जंगल जमीन को किसी भी कीमत एम नहीं बिक्री करेंगे। और गारे पेलमा सेक्टर 1
हेतु कम्पनी शासन प्रशासन द्वारा चाही गई प्रस्ताव का विरोध करेंगे। हमारे पूर्वजों की धरोहर जो घर खेती योग्य जमीन 5पीढ़ी से उपयोग करते आ रहे है।उसे हम नहीं बेचना चाहते है। हमारे छेत्र मे कम्पनी के आने से वन पर्यावरण प्रदूषण फैलने से फसल की नुकसान पशुओं को चारा पानी का परेशानी होगी। बाहरी आदमी का प्रवेश होगा ग्रामीण रोजगार से वंचित होंगे। हजारों ट्रेलर वाहन के आवागमन से प्रति दिन दुर्घटना से जनधन की हानी होगी। हमे विस्थापित हो कर दर दर भटकना पड़ेगा । गांव का नाम ब्लाक जिला राज्य कहीं हमारी अस्तित्व नहीं रहेगी। इसी बात को ध्यान मे रखते हुए हम कम्पनी को जमीन नही देना चाहते। और धौरा भांठा जनसुनवाई का विरोध करते है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING