Advertisement Carousel
Uncategorized

तमनार पुलिस ने नशे के लिए नशीली दवाएं बेचने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार….कोडीन सिरप और स्पास्मो टेबलेट सहित 1 लाख से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त, एनडीपीएस एक्ट में गए जेल

रायगढ़ । नशीली दवाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज 29 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के दिशा-निर्देश पर तमनार पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को कोडीन युक्त सिरप और अन्य नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पेलमा-लैलूंगा की ओर से तीन व्यक्ति कोडीन युक्त सिरप अवैध बिक्री के लिए मोटरसाइकिल क्रमांक सीवीजी 13 बीबी 3242 में परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर पेलमा और मिलुपारा की ओर रवाना हुई। हिंझर तिराहा के पास संदिग्ध प्लैटिना मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें तीनों ने अपना नाम अशोक बेहरा, ललित गुप्ता और सुशील राठिया बताया।

advertisement

आरोपियों के कब्जे से कुल 25 नग कोरेक्स सिरप 100ml (कीमत 5375 रुपए), 8 नग टेबलेट स्पास्मो (कीमत 264 रुपए), एक मोबाइल फोन (वीवो, 10,000 रुपए) और मोटरसाइकिल (90,000 रुपए) बरामद किया गया। कुल बरामद सामग्री की कीमत लगभग 1,05,639 रुपए है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि कोडिंग युक्त सिरप को एक सीसी के हिसाब से 500 रुपए में बेचकर मुनाफा कमाया जाता था।

आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के सक्रिय नेतृत्व के साथ प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, आरक्षक शशिभूषण उरांव, आरक्षक अमरदीप एक्का और आरक्षक डोलनारायण सिदार का अहम योगदान रहा। तमनार पुलिस की इस तरह की नशीली दवाओं की सप्लाई रोकने पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी–

  1. अशोक बेहरा पिता रोहित बेहरा 40 वर्ष निवासी आमगांव धौंराभांठा
  2. ललित गुप्ता पिता ऋषिकेतन गुप्ता 43 साल निवासी खर्रा मिलुपारा 3
  3. सुशील राठिया पिता चंदन राठिया 32 साल निवासी पेलमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING