Advertisement Carousel
Uncategorized

दबंगों के साथ आधी रात को महिला के घर घुसना ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह को पड़ गया भारी.. पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली में संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज.. ट्रांसपोर्टर को जाना पड़ेगा जेल…आरोपी के दो साथी छोटू पठान और जय सिंह पुलिस के डर से हुए फरार…क्या है मुआमला पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़..कल रात तकरीबन 11 बजे दीनदयाल अपार्टमेंट,रामपुर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ रह रही महिला के घर घुसकर मारपीट और बदसलूकी करते हुए महिला के कपड़े फाड़ देने के शर्मनाक मामले में ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह,छोटू पठान और जय सिंह के खिलाफ कोतवाली में बीएनएस 333,296,351(2),3(5) के तहत मुकदमा लिखा गया है।बता दें कि अनुज सिंह और उसके दोनों साथियों ने कल रात महिला के घर में बलात घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और जब शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई तब अनुज सिंह, छोटू पठान और जय सिंह अनुज की थार गाड़ी में सवार होकर वहां से नौ दो

advertisement

अनुज सिंह

ग्यारह हो गए।घटना के बाद सहमी हुई महिला अपने दोनों बच्चों के साथ रात बारह बजे कोतवाली पहुंची और वहां मौजूद अधिकारियों को आपबीती सुनाई।इस पूरे मामले में छानबीन के उपरांत आखिरकार कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आज दोपहर में जुर्म दर्ज कर लिया है।ताजा अपडेट्स के मुताबिक ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वहीं एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से दो आरोपी छोटू पठान और जय सिंह पुलिस के डर से फरार हो गए हैं।कोतवाली में पदस्थ एस आई ऐनु देवांगन ने बताया कि पुलिस दोनों ही फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING