Advertisement Carousel
Uncategorized

जिंदल पार्किंग से चोरी ट्रेलर बरामद, कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग समेत दो को पकड़ा…आरोपियों से चोरी ट्रेलर वाहन जप्त, वाहन चोरी के अपराध में गये जेल

रायगढ़ । कोतरारोड़ पुलिस ने जिंदल पार्किंग से चोरी हुए ट्रेलर वाहन की बरामदगी कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 लाख रूपये की संपत्ति बरामद किया है। प्रार्थी अश्वनी कुमार मिश्रा ने 29 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ट्रेलर गाड़ी क्रमांक एनएल-01-अग-6465, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है, 26 सितंबर की रात को चिराईपानी पार्किंग से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 402/2025 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जांच में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर 1 अक्टूबर को पतरापाली जिंदल पार्किंग के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान सफीक खान निवासी दरंगखार, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) और एक किशोर के रूप में हुई। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पार्किंग में रेकी कर खुले गेट और चाबी लगे ट्रेलर को चोरी किया और उसे रांची ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। 26 सितंबर को वाहन चोरी कर झारखंड लेकर जा रहे थे, जिसे रांची में बेचने का प्लान था लेकिन रास्ते में लैलूंगा के पास वाहन गड्ढे में फंस जाने से वे उसे छोड़कर बस से वापस रायगढ़ लौट आए थे।

advertisement

आरोपियों के मेमोरेंडम पर पुलिस ने चोरी हुआ ट्रेलर बरामद कर लिया। मामले में एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपी सफीक खान को न्यायालय में पेश किया गया वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में इस बड़ी चोरी का खुलासा किया गया, जिसमें थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक शुभम तिवारी, सुरेन्द्र भगत और टिकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING