Advertisement Carousel
Uncategorized

महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा आयोजित खड़क धारिणी गरबा – एक अविस्मरणीय आयोजन-

रायगढ़/सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा आयोजित खड्ग धारिणी गरबा को मिली अपार सफलताl बालिकाएं, युवतियां,महिलाएं बड़े ही उत्साह के साथ गरबा कर, आदिशक्ति मां अम्बे की आराधना कर भारतीय संस्कृति का परिचय दे रहीं हैं । आज खड्ग धारिणी गरबा के तृतीय दिवस, महानवमी के दिन मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मीनाक्षी सहरावत जी कर्नाटक

(मैंगलूर)से पधारी हैं, जो की एक प्रखर हिंदू वक्ता एवं अनन्य कृष्ण भक्त हैंl आज मीनाक्षी सहरावत जी के उद्बोधन से प्रांगण में उपस्थित सभी बंधु, भगिनियों के अंदर मानो एक नई ऊर्जा का संचार हुआl निश्चय ही उनका उद्बोधन हम सबके लिए एक मार्गदर्शक साबित होगाl

advertisement


खड़्गधारिणी की गरबा की सफलता का यह लगा लगातार तृतीय वर्ष है ,।महिला समन्वय रायगढ़ ने सर्व समाज की युवतियों एवं महिलाओं को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता स्थापित करने का एक प्रयास किया है । लगभग 2000 मातृ शक्तियों का एक ही प्रांगण में एकत्रीकरण हुआ जो की महिला समन्वय के प्रयासों के द्वारा ही संभव हुआ। महिला समन्वय रायगढ़ आगे भी ऐसे प्रयास तत्परता से करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING