Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ पुलिस ने विजयदशमी पर परंपरागत रूप से किया शस्त्र पूजन…. एसपी दिव्यांग पटेल ने की मां भगवती की पूजा-अर्चना, अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का हुआ वैदिक विधि से पूजन…. पुलिस अधीक्षक ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं…. जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुआ शास्त्रों का शुद्धिकरण और पूजन

रायगढ़ । बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी रायगढ़ पुलिस लाइन में पारंपरिक व वैदिक विधि से शस्त्र पूजन किया गया।

पूजन से पूर्व सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधिवत सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना कर सभी अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। देवी को प्रसन्न करने के लिए परंपरागत रूप से राखिया फल की बलि भी दी गई।

advertisement

इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारीगण- एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस उप अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा। पूजन के बाद परंपरा के अनुसार फायरिंग भी की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने इस मौके पर मीडिया के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इधर जिले के सभी थाना-चौकियों में भी थाना प्रभारियों द्वारा शास्त्रों की साफ-सफाई कर विधिवत शस्त्र पूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING