Advertisement Carousel
Uncategorized

अटल चौक बायपास स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में रविवार, 05 अक्टूबर को दो सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों के परामर्श एवं उपचार हेतु उपलब्ध रहेंगे।

रायगढ़/इस अवसर पर आर्थोस्कोपी एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. सुमन कुमार नाग दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव त्रिपाठी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जाँच एवं परामर्श देंगे।

advertisement

अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार,
• डॉ. सुमन कुमार नाग घुटने एवं कंधे की लिगामेंट संबंधी समस्याओं जैसे घुटने में सूजन, घुटने की कटोरी का बार-बार खिसकना, घुटने मोड़ने या सीधा करने में कठिनाई, कंधे में दर्द, अकड़न, हाथ ऊपर नहीं उठा पाना तथा कंधे का डिसलोकेशन जैसी समस्याओं का उपचार करेंगे।
• वहीं, डॉ. गौरव त्रिपाठी हृदय संबंधी बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, दिल की धड़कन अनियंत्रित होना, सांस लेने में तकलीफ़, सीने में दर्द, घबराहट या बेचैनी आदि की जाँच एवं उपचार करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस परामर्श शिविर के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर 9329142501 पर अग्रिम पंजीयन की व्यवस्था की गई है। अस्पताल ने सभी इच्छुक मरीजों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन अवश्य कराएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING