Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतरारोड़ पुलिस की छापेमारी में 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

रायगढ़, 7 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 7 अक्टूबर को कोतरारोड़ पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए ग्राम कलमी में छापेमारी की। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यवाही की गई । पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक नीले रंग की स्कूटी में हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब लेकर रायगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम कलमी के रेल्वे फाटक के आगे घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष सतनामी पिता धरमसिंह सतनामी उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कलमी थाना कोतरारोड़ बताया। उसकी स्कूटी क्रमांक CG 13 AX 1630 की तलाशी लेने पर दो सफेद प्लास्टिक जरकिन (प्रत्येक 10 लीटर क्षमता) में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹2,000 है। आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने स्कूटी और शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे रिमांड पर भेजा।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जय प्रकाश सूर्यवंशी, आरक्षक संदीप कौशिक और शिवानंद प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING