Advertisement Carousel
Uncategorized

आयत डांस एकेडमी के छात्राओं ने एक बार फिर बढ़ाया रायगढ़ जिले का मान …भिलाई में आयोजित देश राग इंटरनेशनल डांस कॉम्पीटिशन में हुई रायगढ़ की बेटियों की जीत, कई पुरस्कार से हुए सम्मानित।


रायगढ़।संस्कारधानी भिलाई के ऑडिटोरियम का मंच रंग बिरंगी परिधानों ताल लय और नृत्य कि मोहक छटा से सराबोर हो उठा जब रायगढ़ की उभरती हुई प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर अपने नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
रायगढ़ की प्रतिष्ठित आयत डांस एकेडमी की संचालिका और अंतराष्ट्रीय नृत्यांगना गुरू तब्बू परवीन की छात्राओं ने 5 अक्टूबर को भिलाई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता देश राग डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल एंड कंपीटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए।भिलाई में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के अलग अलग राज्यों से आए कलाकारों ने शास्त्रीय, अर्थ शास्त्रीय, लोक नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियां दीं, लेकिन रायगढ़ की इन युवा प्रतिभाओं ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

advertisement

रायगढ़ की बेटियों ने लहराया परचम –

नृत्य गुरु तब्बू परवीन के कुशल नृत्य प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवम कठिन परिश्रम से आयत डांस एकेडमी की छात्राओं ने अपनी मेहनत और कला का लोहा मनवाते हुए विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए। डांस देश राग

गुरु तब्बू परवीन जी को ज्ञान स्त्रोत सम्मान से नवाजा गया l

प्रथम पुरस्कार

दिविशा शर्मा
ह्रितवी अग्रवाल
कियाना मोटवानी श्रीनिका अग्रवाल और चेतल चौहान
अनुजा बाजपेयी

द्वितीय पुरस्कार

कृष्णावी सिंह
नाव्या सिंह
राव्या कौर टुटेजा
अवंतिका मेहता
दिविशा बोंडिया
राधाया अग्रवाल अपनी प्रभावशाली कथक प्रस्तुति के लिए रहीं, इसी तरह कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों और निर्णायक मंडल ने सभी बच्चों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। इस अवसर पर, कार्यक्रम में आयत डांस एकेडमी की नृत्य शिक्षिका एवम संचालिका गुरु तब्बू परवीन जी को वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर ज्ञान स्रोत गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनकी छात्राओं की सफलता में उनके अथक परिश्रम मार्गदर्शन और योगदान का प्रमाण है। एकेडमी की छात्राओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई और उनके उजवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल इन युवा कलाकारों के लिए, बल्कि पूरे रायगढ़ शहर के लिए गर्व का विषय है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया है। और रायगढ़ घराना का नाम रोशन किया है।
ज्ञात रहे की सब जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता जिंदल स्कूल में अध्ययनरत डिविशा शर्मा टूटी कलम के संपादक IND 24 न्यूज़ के संवाददाता टिल्लू शर्मा की पोती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING