Advertisement Carousel
Uncategorized

उप्र घाटमपुर में कांग्रेस की जीत की संभावना बढ़ी

घाटमपुर कानपुर.22 फरवरी (रमेश शर्मा)

advertisement

उत्तर प्रदेश में कानपुर ग्रामीण क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटों पर सम्पन्न हुए मतदान के बाद घाटमपुर विधानसभा मे कांग्रेस का परचम लहराने की उम्मीद बढ़ गई हैं.
घाटमपुर विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार राजनारायण कुरील को सभी क्षेत्र में महिला मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिलने से उनकी जीत का दावा किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी ने इस बार

घाटमपुर विधानसभा में जिला पंचायत से राजनीति की शुरुआत करने वाले राजनारायण पर दांव खेला है. इस उम्मीदवार ने तीन बार जिला पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास के कार्यों को ही पहली प्राथमिकता दी थी. इसी वजह उन्हें समर्थन करने वालों

की शानदार टीम मिल गई थी. राजनारायण कुरील का कहना था कि इस बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में विकास को ही अपना लक्ष्य बना लिया था. इसके साथ छत्तीसगढ़ से भेजे गए आब्जर्वर मुरारीलाल अग्रवाल ने बुथ स्तर तक संगठन को अच्छी जिम्मेदारी दी गई थी. इन सभी बातों को देखकर चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया जा रहा है. यंहा पर सपा पार्टी में कार्यकर्ता एकजुट नहीं होने से कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ बन गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING