Advertisement Carousel
Uncategorized

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान

चार प्रमुख होटलों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने, जांच के लिए भेजे गए रायपुर

रायगढ़। त्योहारी सीजन के मद्देनजर रायगढ़ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं।

advertisement


अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए है इनमें लाखा रायगढ़ के रिंकू ढाबा का निरीक्षण किया गया। जिसमें बिरयानी राईस (खुला), पका हुआ अरहर दाल (खुला) का नमूना संकलित किया गया। इसी तरह तुलसी होटल में कुंदा (खुला) एवं खोवा बर्फी का नमूना लिया गया। साथ ही अलंकार होटल में निरीक्षण कर शंका के आधार पर नारियल बर्फी, रसगुल्ला तथा चावला रेस्टोरेंट में मैसूर पाक, पेडा का नमूना संकलित किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया कि वे किसी भी तरह की मिलावट या असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री न करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल, श्री शांतनु भट्टाचार्य, श्री अमित साहू, श्री संतोष दास मौजूद रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING