Advertisement Carousel
Uncategorized

तेज आवाज में पल्सर दौड़ाने वाला चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोतरारोड़ टीआई ने कोलाहल अधिनियम में की कड़ी कार्रवाई….

रायगढ़, 18 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन व डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस ने शहर में शांति भंग करने वाले शोरगुल मचाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में टीआई मोहन भारद्वाज ने एक युवक को मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पल्सर बाइक दौड़ाने पर पकड़कर उसके खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की है। घटना 17 अक्टूबर 2025 की है। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करूणेश राय के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान चिराईपानी वार्ड क्रमांक 01 में बजाज पल्सर 200आरएस (क्रमांक CG 13 A 6543) को रोककर जांच की गई। बाइक चालक विशाल यादव पिता सिपाही यादव उम्र 23 वर्ष निवासी इंदिरा निवास किरोड़ीमल नगर को साइलेंसर में अवैध बदलाव कर अत्यधिक शोर पैदा करते हुए पाया गया। बाइक की कान फाड़ने वाली आवाज से राहगीरों और आसपास के लोगों में घबराहट व आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने मौके पर वाहन व आरसी कार्ड जब्त कर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया और चालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 11(1), 15 के तहत कड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि ऐसे मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में भी इस तरह के वाहन चालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करूणेश कुमार राय की विशेष भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING