Advertisement Carousel
Uncategorized

तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार — जूटमिल पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल….

रायगढ़, 21 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में आज जूटमिल पुलिस ने सावित्री नगर शराब भट्ठी के पास धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सावित्री नगर शराब भट्ठी के पास दो व्यक्ति तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड मटन मार्केट के पास स्थित शराब दुकान के पास दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहे थे।

पुलिस टीम ने सुरक्षा उपाय अपनाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू किया और थाने लाया। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेश सिंह पिता श्याम सिंह (25 वर्ष) और गणेश सिदार पिता धनीधर सिदार (26 वर्ष), दोनों निवासी राजीव गांधी नगर, जूटमिल के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक सुशील यादव और नरेश रजक की सराहनीय भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING