Advertisement Carousel
Uncategorized

साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सुरक्षित यातायात के लिए पुसौर पुलिस की जागरूकता रैली….

*रायगढ़, 24 अक्टूबर* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर पुसौर थाना क्षेत्र में आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में ग्राम टपरदा में साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति और सुरक्षित यातायात पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव एवं एएसआई उमाशंकर विश्वाल ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बदलते समय में साइबर अपराधों का तरीका भी अत्याधुनिक होता जा रहा है, ऐसे में अजनबी लिंक, ओटीपी, बैंक कॉल या सोशल मीडिया पर साझा की गई निजी जानकारी का दुरुपयोग कर ठगी की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर क्लिक न करने की अपील की।

advertisement

नशा मुक्ति पर संदेश देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति में वाहन चलाने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर ग्राम टपरदा के सरपंच श्री दिनेश जांगड़े के साथ मिलकर पुसौर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और साइबर अपराध रोकथाम के संदेशों के साथ एक विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में साइबर सुरक्षा, नशामुक्त जीवन और यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING