Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान (सहायता राशि) स्वीकृत


रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई लोगों का ईलाज हो सकेगा। विधायक की अनुशंसा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान (सहायता राशि) स्वीकृति प्रदान की है। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले करीब दर्जन भर लोगों को 20 लाख रूपये सहयोग राशि ईलाज के लिए स्वीकृति दी गई है।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले रायगढ़ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने विधायक प्रकाश नायक को ईलाज हेतु सहायता राशि के लिए निवेदन किया था। विधायक ने पूरे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर ईलाज हेतु स्वेच्छानुदान (सहायता राशि) स्वीकृति प्रदान करने आग्रह किया था। उनके अनुशंसा पर माननीय मुख्यमंत्री ने गोपाल प्रसाद पटेल, पूर्णानंद, अभिषेक थनापती, प्रेमलाल, लोकनाथ बारीक, संस्कार अग्रवाल, अजय गुप्ता, देवंती, राजेन्द्र सिंह, निरंजन साव, रूपराम को लगभग 20 लाख रूपये की राशि मिली है। इस राशि से वे और अपना ईलाज करा सकेंगे। इस सहयोग के लिए उन्होने माननीय मुख्यमंत्री व रायगढ़ के युवा उर्जावान विधायक के प्रति आभार जताया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING