Advertisement Carousel
Uncategorized

महापौर ने किया वार्ड क्रमांक 48 का निरीक्षण0 वार्ड के सफाई, नाली और सड़क व्यवस्था का लिया गया जायजा….

रायगढ़। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्य बनाने के उद्देश्य से महापौर श्री जीवर्धन चौहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण किया जाता है। इसी कड़ी में उन्होंने आज वार्ड क्रमांक 48 बोईरदादर, मालीडीपा और पहाड़पारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, नाली की स्थिति, सड़कों की गुणवत्ता और अन्य नागरिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

advertisement


निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों और सफाई अमले को वार्ड की सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं बेहतर हों, यह नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, जर्जर सड़कों की मरम्मत करने और जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
महापौर श्री चौहान ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में क्रमवार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके और रायगढ़ को स्वच्छ, सुग्घर एवं अरुग शहर बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके। इस मौके पर सभापति श्री डिग्री लाल साहू, एम.आई.सी. सदस्य श्री मुक्तिनाथ प्रसाद, श्री त्रिवेणी डहरे, वार्ड पार्षद श्री महेश शुक्ला, श्री पदुम लाल प्रजा एवं श्री मनीष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING