Advertisement Carousel
Uncategorized

स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड में ईएसआईसी मेडिकल कैंप का आयोजन…..

स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड में 08 नवंबर 2025 को ई.एस.आई.सी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें खरसिया डिस्पेंसरी से डॉ. विनोद दर्शन और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस कैंप में प्लांट ओएचसी टीम ने भी सहयोग किया।
इस अवसर पर प्लांट हेड श्री अर्जुन मलाकर और एचआर हेड श्री राजेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

advertisement


इस मेडिकल कैंप में 260 से अधिक ई.एस.आई.सी कर्मचारी की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सलाह दी गई। इस कैंप का उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मेडिकल कैंप के मुख्य आकर्षण सामान्य स्वास्थ्य जांच रक्तचाप और शुगर की जांच, आंखों की जांच, परामर्श स्वास्थ्य जागरूकता सत्र के दौरान फ्री दवाइयां वितरण की गयी
स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और इस तरह के आयोजन के माध्यम से उनकी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करता है।
प्लांट निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने इस अवसर पर आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का आश्वासन दिया और कैंप का समापन सफलतापूर्वक किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING