Advertisement Carousel
Uncategorized

छात्रो के लिए परीक्षा परिणाम के अंक से ज्यादा महत्वपूर्ण होना चाहिए नॉलेज-सौरभ नामदेव

रायगढ़ /


ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम के बीच अभाविप रायगढ़ नगर मंत्री सौरभ नामदेव का कहना है कि हम छात्रो के लिए एग्जाम के बाद रिजल्ट में मिलने वाले नम्बर से ज्यादा महत्वपूर्ण शिक्षा से मिलने वाला ज्ञान होना चाहिए वर्तमान में बहुत से छात्र ज्ञान की महत्व समझ नही पा रहे है पर हम सब की यह नैतिक जवाबदारी है कि उन्हें शिक्षा के मार्ग पर नम्बर्स नही बल्कि स्कूल कॉलेजो में पढ़ाई से मिलने वाले ज्ञान के महत्व को समझना पड़ेगा, व कोविड के बाद एक सकारात्मक दिशा में चलना चाहिए। छात्रो के लिए जरूरी ये है कि वे स्कूल व कॉलेज से मिलने वाले ज्ञान के महत्व को समझे नंबर्स के पीछे भागना सही नही, इससे भविष्य में छात्रो को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,ऐसे में हमे विषय की गंभीरता को समझते हुए छात्रो के बीच यह विषय लाने की आवश्कता है जिससे कि छात्र समझे उनके लिए नम्बर्स से ज्यादा महत्वपूर्ण नॉलेज है इस दिशा में स्कूल कॉलेजो में सेमिनार आयोजित किये जाने चाहिए ताकि जो छात्र अभी आसान रास्ता चुनने का सोच रहे है वे परिश्रम को समझे और शिक्षा का अर्थ समझें।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING